जयपुर, 10 जून 2026
AGROHA (Agrawal Global Relationship Organization for Human Aspirations) जयपुर चैप्टर की 11वीं बिजनेस मीटिंग का आयोजन आज जयपुर के रैडिसन होटल सिटी सेंटर में उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर AGROHA Business World के संस्थापक करन गर्ग ने AGROHA जयपुर चैप्टर को 50 से अधिक सदस्यों का आंकड़ा पार करने पर AGROHA के पहले “सिल्वर चैप्टर” के रूप में सम्मानित करते हुए सिल्वर प्लेट अवार्ड प्रदान किया।
इस अवसर पर AGROHA जयपुर चैप्टर के विकास एवं सशक्तीकरण में पिछले कुछ महीनों के दौरान उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संगठन की गतिविधियों, सदस्य सहभागिता, नेटवर्किंग प्रयासों एवं चैप्टर की प्रगति में उनके सक्रिय योगदान के लिए सिद्धार्थ माखरिया, आशीष लुहारूवाला एवं आयुष जिंदल को प्रशस्ति सम्मान प्रदान किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि AGROHA जयपुर चैप्टर का शुभारंभ 15 जनवरी 2026 को 55 सदस्यों के साथ किया गया था और मात्र कुछ ही महीनों में यह संख्या बढ़कर 70 सदस्यों तक पहुँच गई है। यह उपलब्धि AGROHA की बढ़ती लोकप्रियता, मजबूत नेटवर्किंग संस्कृति तथा सदस्यों के सक्रिय सहयोग का प्रमाण है।
AGROHA जयपुर चैप्टर का नेतृत्व निम्न पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्य कर रहे हैं:
- बोर्ड सदस्य – श्री रितेश डालमिया
- बोर्ड सदस्य – श्री मनीष जिंदल
- बोर्ड सदस्य – श्री अमित बावरी
- अध्यक्ष – श्री अरुण अग्रवाल
- उपाध्यक्ष – श्री तनमय जिंदल
- सचिव – सीए नितेश अग्रवाल
AGROHA अर्थात Agrawal Global Relationship Organization for Human Aspirations, अग्रवाल समाज के व्यवसाय मालिकों के लिए एक विशिष्ट बिजनेस एवं सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के उद्यमियों, उद्योगपतियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मंच पर जोड़कर आपसी सहयोग, व्यापारिक अवसरों और सामाजिक संबंधों को सशक्त बनाना है।
वर्तमान में AGROHA के सक्रिय चैप्टर जयपुर एवं उदयपुर में कार्यरत हैं, जबकि भारत के 25 से अधिक शहरों में नए चैप्टर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। अनेक शहरों में सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है और उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।
AGROHA के सदस्य एक-दूसरे के साथ व्यापारिक अवसरों का आदान-प्रदान करते हैं, नए व्यावसायिक संबंध विकसित करते हैं तथा सामूहिक विकास की दिशा में कार्य करते हैं। संगठन निकट भविष्य में अपने सदस्यों के लिए नेटवर्किंग, लर्निंग, बिजनेस ग्रोथ, मेंटरशिप, फैमिली बॉन्डिंग एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी अनेक नई पहलें शुरू करने की योजना बना रहा है।
AGROHA जयपुर चैप्टर प्रतिवर्ष अपने सदस्यों एवं जयपुर के अग्रवाल व्यवसायी समुदाय के लिए 24 से अधिक बिजनेस मीटिंग्स एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इन बैठकों एवं आयोजनों का संचालन पूर्णतः पेशेवर एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया जाता है, जिससे सदस्यों को अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने, नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने तथा एक-दूसरे के साथ व्यापारिक अवसर साझा करने का प्रभावी मंच प्राप्त होता है।
AGROHA के विभिन्न शहरों के सभी सदस्य संगठन के विशेष मोबाइल एप “AGROHA VibesNet” के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सदस्यों को देशभर में नेटवर्किंग, रेफरल एक्सचेंज, व्यापारिक अवसरों की जानकारी एवं आपसी संवाद के लिए एक सशक्त माध्यम प्रदान करता है।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने AGROHA के विज़न की सराहना करते हुए इसे अग्रवाल समाज के व्यवसायिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आंदोलन बताया।
“साथ जुड़ेंगे, साथ बढ़ेंगे, साथ सफल होंगे” के मंत्र के साथ AGROHA देशभर के अग्रवाल व्यवसायियों को एक मजबूत राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
जय AGROHA!




