Agroha

Blog

अग्रोहा उदयपुर चैप्टर की 8वीं बैठक में परिवारों संग हुआ नेटवर्किंग एवं सौहार्द का अनूठा संगम

Blog

उदयपुर, 13 जून 2026। 

वैश्विक स्तर पर अग्रवाल समाज के उद्यमियों एवं पेशेवरों को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित बिजनेस एवं सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म AGROHA (AGRAWAL GLOBAL RELATIONSHIP ORGANIZATION FOR HUMAN ASPIRATIONS) के उदयपुर चैप्टर की 8वीं बैठक का आयोजन होटल व्रज, सुखेर में अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। 

AGROHA एक वैश्विक बिजनेस एवं सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जो “Agrawals द्वारा, Agrawals के लिए तथा समस्त मानवता के हित में” कार्य कर रहा है। 

विशेष फैमिली मीट के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी परिचय, नेटवर्किंग, पारिवारिक जुड़ाव तथा सामाजिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में बिजनेस एवं फैमिली इंट्रोडक्शन, मनोरंजक खेल, विभिन्न पारिवारिक गतिविधियाँ, ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता एवं सहभागितापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन चैप्टर अध्यक्ष अग्र. डॉ. प्रशांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष अग्र. निर्मल अग्रवाल, सचिव अग्र. अंकित गर्ग तथा इवेंट चेयर अग्र. पीयूष बंसल के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस अनूठी पारिवारिक थीम ने अग्रोहा उदयपुर की 8वीं बैठक को यादगार बना दिया। स्थल चयन से लेकर गतिविधियों, क्विज, उपहारों एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं तक प्रत्येक पहलू का अत्यंत सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध संचालन किया गया। कार्यक्रम ने न केवल व्यवसायिक संबंधों को मजबूत किया, बल्कि परिवारों के बीच आत्मीयता एवं सामाजिक समरसता को भी नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। चैप्टर के बोर्ड सदस्य अग्र. हेमंत अग्रवाल, अग्र. यशवंत मंगल; अग्रोहा कार्यकारिणी सदस्य अग्र. अंकित गुप्ता ने नेतृत्व टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों का स्वागत किया तथा अग्रोहा के उद्देश्यों एवं मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। 

इस विशेष फैमिली मीट में 60 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों, खेलों, क्विज प्रतियोगिताओं एवं नेटवर्किंग सत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम ने न केवल सदस्यों को एक-दूसरे के और निकट आने का अवसर प्रदान किया, बल्कि उनके परिवारों के बीच भी आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान AGROHA के संस्थापक अग्र. करन गर्ग एवं सह-संस्थापक अग्र. निधि गर्ग ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए AGROHA प्लेटफॉर्म की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों, विकास यात्रा एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उल्लेखनीय है कि AGROHA Udaipur Chapter, अग्रोहा प्लेटफॉर्म का दूसरा चैप्टर है। AGROHA Jaipur Chapter वर्तमान में 70 से अधिक सदस्यों के साथ सफलतापूर्वक कार्यरत है, जबकि AGROHA Udaipur Chapter में वर्तमान में 28 सदस्य हैं और यह निरंतर तीव्र गति से विस्तार कर रहा है। एग्रोहा के सभी सदस्य अग्रवाल समाज से जुड़े प्रतिष्ठित व्यवसायी, उद्योगपति एवं उद्यमी हैं। वर्तमान में भारत के 25 से अधिक शहरों में नए अग्रोहा चैप्टर्स स्थापित किए जा रहे हैं तथा उनके लिए सदस्यता अभियान भी प्रारंभ हो चुका है। अग्रोहा की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसके सभी सदस्य विश्वभर में AGROHA VibesNet App के माध्यम से आपस में जुड़े हुए हैं, जिससे उन्हें व्यापारिक अवसरों, सहयोग, नेटवर्किंग एवं सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त वैश्विक मंच प्राप्त होता है। 

उल्लेखनीय है कि AGROHA Udaipur Chapter का औपचारिक शुभारंभ 28 फरवरी 2026 को हुआ था। स्थापना के बाद से चैप्टर निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा सदस्य प्रत्येक माह औसतन दो बैठकों का आयोजन करते हैं। इन बैठकों के माध्यम से सदस्य न केवल आपसी नेटवर्किंग को मजबूत करते हैं, बल्कि एक-दूसरे के व्यवसायों को बढ़ाने में भी सक्रिय सहयोग प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने आयोजन समिति को इस सफल एवं यादगार आयोजन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे पारिवारिक एवं व्यवसायिक मेल-मिलाप कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्य परिवारों के साथ विशेष फैमिली फोटो सेशन एवं भव्य रात्रिभोज (गाला डिनर) के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी परिवारों ने आपसी सौहार्द, आत्मीयता एवं एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। परिवारों के साथ बिताए गए ये सुखद क्षण इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि बनकर सभी प्रतिभागियों की यादों में सदैव अंकित रहेंगे। 

जय अग्रोहा!

Related Blogs

अग्रोहा उदयपुर चैप्टर की 8वीं बैठक में परिवारों संग हुआ नेटवर्किंग एवं सौहार्द का अनूठा संगम

वैश्विक स्तर पर अग्रवाल समाज के उद्यमियों एवं पेशेवरों को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित बिजनेस एवं सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म AGROHA (AGRAWAL GLOBAL RELATIONSHIP ORGANIZATION FOR HUMAN ASPIRATIONS) के उदयपुर चैप्टर की 8वीं बैठक का आयोजन होटल व्रज, सुखेर में अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

Read More »

“जयपुर बना AGROHA का पहला सिल्वर चैप्टर – 70 सदस्यों के साथ व्यापारिक नेटवर्किंग में नई मिसाल”

AGROHA (Agrawal Global Relationship Organization for Human Aspirations) जयपुर चैप्टर की 11वीं बिजनेस मीटिंग का आयोजन आज जयपुर के रैडिसन होटल सिटी सेंटर में उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

Read More »

Share It